गौ सेवा मंडल और SBI बैंक कर्मचारियों ने मिलकर शुरू की निःशुल्क प्याऊ सेवा।

0
IMG-20220422-WA0054.jpg

IMG-20220422-WA0054.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

गौसेवा मंडल और SBI बैंक कर्मचारियों ने मिलकर शुरू की निशुल्क प्याऊ सेवा

मड़ावरा – कस्बा मड़ावरा के मेन बाजार स्थित भारतीय स्टैट बैंक की शाखा पर प्रचंड गर्मी के चलते ग्रामीण इलाकों से आए उपभोक्ताओं के लिए बैक कर्मचारियों व सामाजिक संस्था गौ सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। शाखा प्रबंधक आकाश कौशिक ने निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। गौ सेवा मड़ावरा मंडल अध्यक्ष रामजी तिवारी द्वारा कहा गया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोई भी व्यक्ति जो दूर किसी गांव से चलकर मड़ावरा नगर स्थित बैंक में आता है, उसके लिए और इधर से गुजरने वाले राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा का शुभारंभ करना पुण्य का काम है। इस मौके पर केशियर प्रस्सय सोनी, हेमंत, गौ सेवा मंडल अध्यक्ष पं रामजी तिवारी, पं लखन तिवारी, राघवेंद्र यादव, अरविंद, सोनू, मोनू, गार्ड नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!