सदबुद्धि चुनरी यात्रा का असर : रियावन-कालूखेड़ा मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ।
गौरव जैन जावरा । कई वर्षो से अपनी बदहाली के आँसू बहा रहा रियावन-कालूखेड़ा मार्ग का निर्माण कार्य कई प्रयासों के बाद अब शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है उक्त मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर रियावन-कालूखेड़ा मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कई मर्तबा शासन-प्रशासन का ध्यान इस ज्वलंत समस्या की और आकर्षित करवाया था जिसमे से प्रमुख रूप से इसी माह की आठ तारीख को रियावन-कालूखेड़ा मार्ग निर्माण हेतु शासन-प्रशासन की सदबुद्धि के लिये सदबुद्धि चुनरी यात्रा का आयोजन किया था जिसमें रियावन से सेमलिया अन्नपूर्णा माता जी को ग्रामीणों ने सोलंकी के नेतृत्व में चुनरी भेंट कर शासन-प्रशासन की सदबुद्धि व जल्द मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ को लेकर प्राथना की थी जिससे ग्रामीणों का मानना है कि माँ अन्नपूर्णा के चमत्कार से ही निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है और माताजी ने हमारी प्राथना स्वीकार कर क्षेत्र के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सदबुद्धि देकर निर्माण कार्य चालू करवाया है जिसको लेकर ग्रामीणों में माँ अन्नपूर्णा के प्रति श्रद्धा का संचार हुआ है ।
ग्रामीणों ने जताया सोलंकी का आभार
सोश्यल मीडिया पर दिनभर छाये रहे सोलंकी ।
रियावन-कालूखेड़ा मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का आभार जताया साथ ही ग्रामीणों व युवाओं द्वारा सोश्यल मीडिया पर भी पूरे दिनभर सोलंकी के आभार की ही पोस्ट डाल कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया ग्रामीणों में धर्मेन्द्र मेहता, शीतल नाहर, कमलेश धाकड़, राहुल जैन, कमलसिंह सिसोदिया, विक्रमसिंह सिसौदिया, नरेन्द्रसिंह, यशवंत मेहता, लक्ष्मण परमार, मदन परमार, रमेश सोनार्थी, नागेश्वर सोनार्थी, भुरानाथ आदि ने आभार जताया ।
![]()

