राष्ट्र और समाज के हर कार्य में आगे रहता है स्वयंसेवक : विभाग संघचालक तेजराम मंगरोडा ।

0
IMG-20220423-WA0068.jpg

IMG-20220423-WA0068.jpg

विभाग संघचालक तेजराम मांगरोदा बोले—
राष्ट्र और समाज के हर कार्य मे आगे रहता है स्वयंसेवक

बड़ावदा:-शिरीष सकलेचा

संघ का हर स्वयं सेवक राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है।संघ की शाखा जो प्रतिदिन लगती है, वहाँ पर स्वयंसेवको के निर्माण का कार्य होता है और यही स्वयंसेवक समाज मे जाकर अलग-अलग क्षेत्र मे आवश्यकता के अनुसार कार्य करते है ! राष्ट्र और समाज मे जब जिस प्रकार की आवश्यकता हुई संघ के स्वयंसेवक हर परिस्तिथि में समाज कार्य में आगे रहे। 1925 में संघ के स्थापना के बाद संघ को 100 वर्ष पूर्ण होने को है। इस 100 वर्ष की यात्रा में संघ ने हर क्षेत्र में सेवा कार्य किया और उसके पीछे स्वयंसेवक के मन मे केवल यही भाव रहा कि यह मेरी मातृभूमि है और मेरा राष्ट्र मेरा समाज है और इस कारण से स्वयंसेवक हर परिस्थिति में तैयार खड़ा रहता है ! यह बात बड़ावदा में जावरा जिले के प्राथमिक वर्ग के प्रकट उत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए संघ के विभाग संघचालक श तेजराम माँगरोदा ने शुक्रवार को यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कही ! कार्यक्रम में मंच पर संत शिरोमणि श्रीमान बालकदास राधे राधे बाबा (बडोदिया आश्रम), वर्ग कार्यवाह कैलाश नारायण भाटी उपस्थित थे ! संघ के प्राथमिक वर्ग में 14 अप्रेल की शाम को सभी स्वयंसेवक पहुचे थे। जिसमें जावरा जिले के आसपास के गांवों से 134 स्वयंसेवक प्राथमिक वर्ग में सम्मिलित हुए। वर्ग में प्रतिदिन स्वयंसेवकों के द्वारा शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमो में भाग लिया। 22 अप्रेल को वर्ग के स्वयंसेवको का प्रकट उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे स्वयंसेवकों के द्वारा समता, योग, सूर्य नमस्कार, पिरामिड, दण्ड प्रहार आदि का प्रकटीकरण किया गया। यह जानकारी संघ के प्रचार प्रमुख द्वारा दी गई।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!