माँ चामुंडा माता मंदिर अंगेठी धाम पर पांच दिवसीय भव्य मेले का हुआ समापन ।

0
IMG-20220423-WA0073.jpg

IMG-20220423-WA0073.jpg

माँ चामुंडा माता मंदिर अंगेठी धाम पर पांच दिवसीय भव्य मेले का हुआ समापन

विधायक डॉ.पांडेय ने गांव की विद्युत व्यवस्था हेतु एक लाख रुपये स्वीकृत किये ।

गौरव जैन जावरा ।  ग्राम पंचायत हतनारा एवं कुशलगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में माँ चामुंडा माता मंदिर अंगेठी धाम पर पांच दिवसीय भव्य मेले का समापन हुआ। समापन अवसर पर मेला समिति संरक्षक ठा. देवेंद्र सिंह पवार, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, उपाध्यक्ष डॉ.ओपी जोशी, जोरावर सिंह, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, पिपलौदा भाजपाध्यक्ष मुकेश मोगरा, मेला समिति अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, ग्राम हतनारा प्रधान भागीरथ पाटिदार, कुशलगढ़ सरपंचपति मांगीलाल दमामी अतिथि थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा व उपाध्यक्ष ओपी जोशी के दूरभाष के माध्यम से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने एक लाख रुपये विद्युत व्यवस्था हेतु प्रदान करने की सहमति दी।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मातारानी के दर्शन लाभ लिए। अतिथियों का स्वागत प्रकाश डाबी, मुकेश पाटिदार, दिलीप चौहान, आईएल शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, इंद्रसिंह आदि ने किया। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे राजस्थान नाट्य कला मंडल द्वारा रामलीला प्रस्तुत की गई साथ ही आजाद अध्यापक संघ द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुष्कृत किया। संचालन अर्जुन पाटीदार ने किया।आभार मेला समिति उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने माना।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!