उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न
मुकेश कुमार मिश्रा छतरपुर
आज उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक शाम 7.00बजे से 9.20बजे तक आदरणीय पंकज सिंह परिहार जी लोक-शिक्षा संचालनालय भोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसका संचालन छतरपुर जिलाध्यक्ष डा आर बी पटेल ने किया ।बैठक में संघ के पांच विंदुओं पर गहन चर्चा हुई ।इन विंदुओ को क्रमशः श्री लक्ष्मीकांत पटेल जिलाध्यक्ष सतना, होशंगाबाद जिलाध्यक्ष डा विनीत साहू, प्रांतीय उपाध्यक्ष जी एल पिप्पल गुना,व संघ के प्रांतीय संयोजक श्री पंकज सिंह परिहार ने पूर्व से निर्धारित विंदुओं को तथ्यात्मक तरीके से सभी की शंकाओं का समाधान किया ।एक लंबे समय के बाद, एक सम्मानजनक संख्या के साथ आयोजित हुई जिसमें सभी साथियों ने अपने -अपने विचार/ समस्याएं रखी| सभी के विचारों और समस्याओं को जानने के बाद आदरणीय पंकज सिंह परिहार द्वारा समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने हेतु आश्वासन दिया गया| पंकज सिंह परिहार द्वारा सीएम राइज के प्राचार्य/ उप प्राचार्य, शिक्षकों की पदस्थापना के बारे में विस्तार से समझाया गया| और सभी की जिज्ञासाओं को शांत कर कुशल नेतृत्व का परिचय दिया गया | हम सबने पंकज सिंह परिहार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघ को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया तथा अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना होगा । हमारी एकजुटता ही हमारी शक्ति है|इस बैठक में मप्र के अधिकांश जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जैन सागर,दिनेश डिंगरसे छिंदवाड़ा,नीकेलाल काकोडिया सिवनी, शैलेन्द्र सिंह रीवा, अरविंद बघेल अलीराजपुर, रामबिहारी सक्सेना टीकमगढ़,के पी वर्मा निवाडी,ओ पी पाटीदार मालवा,बी के पटेल बालाघाट, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ग्वालियर,राजेश भंगाले खंडवा,कोक सिंह गुना,भूपालसिंह मरावी अनूपपुर,जीतेश नीमच, गजेन्द्र सिंह रतलाम,वरखानिया पिपरिया,तथा ललित वशिष्ट, सोहनलाल, नरेन्द्र सिंह बाबूलाल,विनोद,अवधराज सिंह,एम के जाटव, धर्मेंद्र सिंह वर्मा,बी एल प्रजापति,प्रदीप जैन,मनोज,देवीदास,चित्रा, विक्रम सिंह, राजेंद्र खरे,अनवरी, मोतीलाल, उर्मिला, राजाराम,अजय राय,आदि सैकड़ों उ मा शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दिखाई ।अंत में डा साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
![]()

