साहू समाज नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष बने लोकेश साहू।
नरसिंहगढ़ – साहू समाज नवयुवक मंडल, नारी शक्ति युवा महिला मंडल एवं साहू समाज महिला मंडल की बैठक का आयोजन बुधवार को साहू समाज धर्मशाला नरसिंहगढ़ में किया गया। जिसमें सर्व सहमति से नवयुवक मंडल नवीन दायित्व लोकेश साहू को अध्यक्ष उपाध्यक्ष महेंद्र साहू उपाध्यक्ष विराट साहू नितिन साहू सचिव रुपेश चमन साहू सचिव सुनील साहू सचिव अंकित साहू सह सचिव अमन साहू सह सचिव अजय साहू सह सचिव आदित्य साहू सह सचिव मनीष बंटी साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया साथ ही साहू समाज महिला मंडल अध्यक्ष उषा साहू पति राधेश्याम साहू बनाया गया आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा जिसमें आगामी साहू समाज युवा उत्सव के कार्यक्रमों 26 मार्च को फाग उत्सव दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक फाग उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें राजगढ़ जिले के माधव म्यूजिकल ग्रुप से सुप्रसिद्ध भजन गायक विष्णु शर्मा , क्लासिकल भजन गायक अंकित सहित उनकी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक फाग गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, इसके पश्चात दिनांक 27 मार्च दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुबह 10:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक रंगोली मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है वही 27 मार्च की शाम को 6:00 बजे से लेकर रात की 10:00 बजे तक नृत्य गायन वादन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है दिनांक 28 मार्च दिन सोमवार को पूरे नगर में कर्मा जयंती के अवसर पर सुबह 10:00 बजे नवयुवक मंडल द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी जिसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे से समाज का चल समारोह साहू समाज के मंदिर से प्रारंभ होगा जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ सामुदायिक भवन मेला ग्राउंड पहुंचेगा जहां पर शाम 7:00 बजे मां कर्मा देवी की भव्य महाआरती का आयोजन महिला मंडल की टीम के द्वारा किया जाएगा जिसमें महिलाओं द्वारा थाली सजा कर लाया जाएगा वह सभी थाली प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी रहेंगी तत्पश्चात प्रसादी ग्रहण की जाएगी
![]()

