शहीद दिवस पर भाजयुमो ने मंदसौर जिले में आयोजित किये कार्यक्रम

0
IMG-20220324-WA0085.jpg

IMG-20220324-WA0085.jpg

राकेश चौहान मल्हारगढ़ (मंदसौर)  – भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर द्वारा 23 मार्च 2022 को शहीद दिवस पर पूरे मंदसौर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए है।भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के मार्गदर्शन में भाजयुमो मंदसौर जिलाध्यक्ष सुनील पटेल श्रीराम के नेतृत्व में जिले के 18 मंडलो में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शहीद दिवस पर अमर शहीद सुखदेव,अमर शहीद भगतसिंह, अमर शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वही भाजयुमो द्वारा आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीद उधमसिंह चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया सहित कई पदाधिकारी ने शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वही भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदसौर जिलाध्यक्ष सुनील पटेल श्रीराम गरोठ में आयोजित शहीदो के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ पर शहीद चोक गरोठ में स्वच्छता अभियान चलाकर शहीद चोक की सफाई कर वहाँ चोक को धोया गया।और गरोठ में स्थित नमो उपवन में पदाधिकारीयो की मोजुदगी में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में अमर शहीद सुखदेव, भगतसिंह, ओर राजगुरु की याद में नमो उपवन गरोठ में पौधरोपण किया गया।भाजयुमो द्वारा मंदसौर, मल्हारगढ़,सीतामऊ,सुवासरा,गरोठ, शामगढ, भानपुरा सहित मंदसौर जिले के 18 मंडलो में शहीद दिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ता के द्वारा शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये।उक्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी निलेश शुक्ला ने दी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!