डिंडोरी पुलिस ने किया बलवा ड्रिल व मॉक ड्रिल का अभ्यास ।
24 अप्रैल 2022
डिंडोरी
पुलिस अधीक्षक डिण्डोरी संजय सिंह के दिशा निर्देशन पर आज रक्षित केन्द्र के परेड ग्राउंड डिण्डोरी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डिण्डोरी श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय तथा पुलिस अधिकारियों उपस्थिति में जवानों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसे पुलिस की शब्दावली में “बलवा ड्रिल” भी कहा जाता है।
एडिशनल एसपी जगन्नाथ मरकाम द्वारा विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी/दंगाईयों से कैसे निपटे और शांति व्यवस्था कैसे नियंत्रित करें । इस संबंध में अपने मातहतों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। बलवा ड्रिल में वास्तविकता लाने एएसपी के निर्देशन पर सूबेदार कुँअर सिंह उलाड़ी द्वारा पुलिसकर्मियों की दो पार्टियां बनाई गई । एक पार्टी को प्रदर्शनकारी/दंगाई बनाया गया था तथा एक पुलिस पार्टी में मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, पुलिस आर्म्स पार्टी सहित अलग-अलग पार्टियां बनाई गई थी।
बलवा ड्रिल में बकायदा प्रदर्शनकारी एवं प्रशासन व पुलिस के मध्य चर्चा, समझाईश दिखाया गया । जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत से समाधान नहीं हुआ और प्रद्रर्शनकारी/दंगाई उग्र होकर कानूनों का उल्लंघन करने लगे तब पुलिस पार्टी अश्रु गैस व अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण एवं शस्त्रों का प्रयोग प्रद्रर्शनकारी/दंगाईयों को नियंत्रित किया गया । इस दौरान प्रद्रर्शनकारी/दंगाईयों के हमले से घायल पुलिसकर्मियों का बचाव का अभ्यास जवानों द्वारा किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम जी एवं एसडीओ(पी) डिण्डोरी श्रीमती आकांशा उपाध्याय द्वारा बलवा ड्रिल में पाई गई खामियों पर विस्तृत रूप से पुलिसकर्मियों को समझाया गया और आने वाले दिनों में इसका अभ्यास कर सुधार करना बताये। बलवा ड्रिल में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सी.के. सिरामे,अजाक थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह आर्मो,निरीक्षक नक्सल सेल राजेन्द्र बिसेन,थाना प्रभारी महिला थाना नर्मदा सेन्द्राम, यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल तिवारी,सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी एवं जिला बल के पुलिस स्टाफ शामिल थे।
![]()

