अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी।

0
IMG-20220425-WA0000.jpg

IMG-20220425-WA0000.jpg

 

बनवार पुलिस चौकी मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 2 में अज्ञात चोरों ने दो मकान पर धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से सोने चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर डाला, घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुचने के बाद सर्चिंग की जाएगी। चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि ग्राम के वार्ड 2 निवासी लक्ष्मी सिंह ठाकुर के मकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने अलमारी एवं पेटी में रखे सोने व चांदी के करीब 7 लाख रुपये के जेवरात सहित करीब ढाई लाख रुपये नगद चोरी किये है। रात्रि करीब 2 से 3 के बीच घर के सदस्य सो रहे थे तभी अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। अलमारी में रखे जेवरात एवं नगद रकम चुराने के बाद पेटी को अपने साथ ले गए, जिसे चोरो ने कुछ दूर तालाब के पास खोल और उसमें भी रखे जेवरात एवं नगद रकम ले गए। वही दूसरे घर देवीसिंग के यहां से एक मंगलसूत्र, मोबाइल एवं 4 हजार नगद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए गये।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!