क्या किया प्रशासनिक अमले ने ?
आखिर नही बच सके कंजर बस्ती के आशियाने मामा के बुलडोजर से
प्रशासन की कार्यवाही पर अरविंद हाड़ा ने उठाए सवाल
बड़ावदा-शिरीष सकलेचा
जावरा तहसील के राजाखेड़ी -उखेड़िया गांव में रविवार को शिवराज मामा का बुलडोजर ऐसा चला कि कंजर बस्ती के तिवारीया, आशीष,राजू व कमलेश के चार आशियाने उजड़ गए। जिन लोगों के घरों पर बुलडोजर चला उन पर कई अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के मामले है। अपने घरों पर प्रशासन की टीम व बुलडोजर देख कंजर बस्ती के लोग सकपका गए। जिन लोगों के घर बुलडोजर चले उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के खूब हाथ जोड़ें लेकिन प्रशासन ने किसी की एक नहीं सुनी और देखते ही देखते घरों के कई कमरे ध्वस्त कर दिए। कुछ कमरों को इसलिए छोड़ा ताकि वह इनमें रह सके। प्रशासन की इस कार्यवाही पर कंजर सुधार समिति के जिला अध्यक्ष अरविंद हाड़ा कई सवाल भी खड़े किए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली तो मौके पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु प्रजापति,एसडीओपी रविन्द्र बिरवाल को भी अपनी नाराजगी उक्त कार्रवाई को लेकर जताई लेकिन एसडीएम ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल व राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।
अरविंद हाड़ा ने बताया कि कई लोग पहले भी अपराध करते थे आज भी कर रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाए तो कोई आपत्ति नहीं लेकिन जो लोग इसलिए चार पांच सालों से अपराध की दुनिया से दूर होकर सामान्य जिवन जी रहे हैं ऐसे लोगों पर बुलडोजर चलाना अन्याय हैं ।गांव के आशीष कई कई सालों से अपराध की दुनिया से दूर हो चुके है। भाजपा सरकार ने पंचायत दिवस पर लोगो के घर उजाड़कर अच्छा संदेश नही दिया है।
![]()

