आखिर क्या है राजेश आठिया का मकसद ?
जागृत युवा मंच की तीसरी बैठक ग्राम चकेरी में संपन्न हुई
आशीष जैन बंडा– जागृत युवा मंच के द्वारा लगातार क्षेत्र में युवाओं कि बैठके आयोजित की जा रही है जिसमें जागृत युवा मंच की तीसरी बैठक का आयोजन ग्राम चकेरी बिनेका में अखिलेश सिंह लोधी एवं हाकम सिंह लोधी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश आठिया जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा एवं हेमराज लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी सेना संगठन उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिलेश लोधी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं को छलने का कार्य किया है आज युवाओं की हालत बहुत ही दयनीय है क्षेत्र का युवा बेरोजगारी के चलते पलायन करने पर मजबूर है साथ ही पंचायत में चल रही अनियमितताओं पर भी प्रकाश डाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजेश आठिया ने कहा कि आज बंडा विधानसभा में रोजगार के नाम पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं लेकिन रोजगार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं बंडा विधानसभा मैं अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि कि भी अनदेखी के चलते क्षेत्र का युवा बेरोजगारी की मार झेलने पर मजबूर है साथ ही कहा कि अब हमें एक होकर युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि आने वाले समय में हम निर्णायक भूमिका निभा सके साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हेमराज लोधी ने कहा कि ऐसी बैठके करके हम लोग क्षेत्र के युवाओं को जगाने का कार्य कर रहे हैं और सरकार की जन हितेषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा कर उनको लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं आगामी समय में हम लोग संपूर्ण विधानसभा में ऐसी बैठ कर कर युवाओं को जगाते हुए आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ताकि अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुनकर ला सके बैठक में मुख्य रूप से अशोक नामदेव कदवा, अमित सिंह लोधी, हरीश लोधी करण लोधी, सूरत लोधी, राजा लोधी ,नरेंद्र सिंह लोधी, गुलजार सिंह लोधी ,दशरथ सिंह लोधी अभिषेक लोधी, आदि की संख्या में युवा एंम ग्रामीण जन उपस्थित रहे
