एकदिवसीय कृषि विज्ञान मेला 28 अप्रैल को

0
IMG_20220425_190659.jpg

IMG_20220425_190659.jpg

शहडोल- आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारा अभियान के तहत कृषि विज्ञान मेला का आयोजन दिनांक 28  अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के मानस भवन में किया गया है। उक्त कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत कृषि की नवीन तकनीकी के संबंध में विस्तार पूर्वक कृषकों को जानकारी दी जायेगी साथ ही जिले में एक जिला एक उत्पाद के तहत् हल्दी फसल चयनित है। हल्दी फसल के क्षेत्र विस्तार हेतु कृषकों को हल्दी फसल के वैज्ञानिक कृषि पद्धति के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण तथा हल्दी फसल के संसाधन एवं बनने वाले उत्पाद को प्रदर्शनी के माध्यम से कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 28 अप्रैल 2022 को मानस भवन में हल्दी महोत्सव को समाहित करते हुए एक दिवसीय कृषि विज्ञान मेला का आयोजन किया जाना है जिसमें जिले के अधिक से अधिक कृषक उपस्थित होकर कृषि संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!