भाजपा सोशल मीडिया आईटी विभाग की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।
भाजपा सोशल मीडिया आईटी विभाग की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।
पन्ना। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के अनुसार जिला प्रशिक्षण वर्ग जिला पन्ना मंडल त्रिदेव व ऐप विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग हेतु जिला प्रशिक्षण वर्ग किया गया।दिनांक-24-4-2022 समय- 11 बजे स्थान-जिला भाजपा
कार्यालय पन्ना में सम्मानीय अपेक्षित श्रेणी एवं सोशल मीडिया मंडल संयोजक, मोर्चा संयोजक सभी लोग के कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप से छतरपुर से आए प्रशिक्षण विभाग जिला संयोजक श्याम त्रिवेदी जी द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर फोकस दिया गया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्यूटर, यूट्यूब, आदि बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी जिला पन्ना कार्यालय में आयोजित सोशल मीडिया की संयुक्त बैठक में संगठन प्रभारी नंदकिशोर नापित , प्रशिक्षण विभाग जिला संयोजक श्याम त्रिवेदी , जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया , जिला महामंत्री विवेक मिश्रा, जिला संयोजक सोशल मीडिया सचिन खरे, जिला सह संयोजक अभिषेक नामदेव, हिमांशु दुबे, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी रूद्रबागरी, रोहित चंनपुरिया, प्रतीक ताम्रकार जिला कार्यालय में आवश्यक रूप से उपस्थित हुए सभी लोगो को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर माननीय प्रदेश नेतृत्व एवं के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
![]()

