कलेक्टर की झोलाछाप के खिलाफ नकेल

0
कलेक्टर ने झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए,पेयजल व्यवस्था की ली जानकारी
शिरीष सकलेचा।रतलाम
 सोमवार को संपन्न समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में फर्जी तथा झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए दल गठित किए जाएं, जांच की जाए, जरूरी एक्शन ली जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर  अभिषेक गहलोत, निगमायुक्त  सोमनाथ झारिया, एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भिमावद, एसडीएम  राजेश शुक्ला तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की समय सीमा में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑर्गेनाइजर्स की ड्यूटी समय पर कराने के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत रतलाम शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगम आयुक्त तथा सभी एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिएकलेक्टर ने झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए,पेयजल व्यवस्था की ली जानकारी
शिरीष सकलेचा।रतलाम
 सोमवार को संपन्न समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में फर्जी तथा झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए दल गठित किए जाएं, जांच की जाए, जरूरी एक्शन ली जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर  अभिषेक गहलोत, निगमायुक्त  सोमनाथ झारिया, एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भिमावद, एसडीएम  राजेश शुक्ला तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की समय सीमा में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑर्गेनाइजर्स की ड्यूटी समय पर कराने के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत रतलाम शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगम आयुक्त तथा सभी एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!