खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर घायल।
खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, बाइक सवार दो लोग गंभीर
जबेरा। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर रफ्तार का कहर लगातार देखने मिल रहा है जिससे सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला जरारी कॉलोनी के पास का है, जहां एक बाइक खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आपातकालीन वाहन की मदद से जबेरा सामुदायिक केंद्र लाया गया। जानकारी अनुसार सोनेलाल चक्रवर्ती व चिक्कू बाइक से पिपरिया नंदलाल से अपने ईट के भट्टे पर जा रहे थे तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक जरारी कॉलोनी के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में यह दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पदस्थ डॉक्टर डीके राय के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए दमोह जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
![]()

