ग्राम सभा की बैठक हुई सम्पन

0
IMG-20220424-WA0116.jpg

IMG-20220424-WA0116.jpg

24 अप्रैल को ग्राम सभा दिवस के उपलक्ष में सभी ग्राम सभा में किसान गोष्ठी आयोजन हुआ संपन्न ।

आकाश चक्रवर्ती मोहगांव

आज दिनांक 24 अप्रैल को ग्राम पंचायत दिवस के उपलक्ष में पूरे भारत में ग्राम पंचायत भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के पल्ली ग्राम पंचायत के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश सभी किसानों को संबोधित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया गया। माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से सभी जिले के ग्राम पंचायत में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसानों का सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित सीएससी केन्द्र संचालकों द्वारा कैंप के माध्यम से केसीसी पंजीकरण, किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का केवाईसी तथा विभिन्न कृषि सम्बन्धी योजनाओं का लाभ दिया गया।

जिला मंडला के जिला प्रबन्धक अमित कुमार केवट और सुधांशू बरमैया द्वारा बताया गया कि जिले के कुल 486 ग्राम पंचायत पर सीएससी केन्द्र संचालकों द्वारा कैंप का आयोजन किया गया तथा कल्चरल सर्वे किया गया। जिला प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि सीएससी केन्द्र द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाए जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ईश्रम पंजीकरण आदि विभिन्न योजना प्रदान की जा रही है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!