आखिर क्यों खुश हुए पूर्व सीएम नाथ ?
पूर्व सीएम कमलनाथ की रतलाम सभा में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस को दी संजीवनी
बड़ावदा/रतलाम।शिरीष सकलेचा
पीसीसी चीफ एवं पूर्व सीएम कमलनाथ का शुक्रवार को रतलाम का दौरा प्रदेश की राजनीति में विशेषकर कांग्रेस में उत्साह का नया संचार कर गया सत्ता जाने के बाद हताश होकर बैठे कांग्रेसी कमलनाथ की सफल सभा के बाद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। सभा में मौजूद भीड़ को देख स्वयं कमलनाथ फूले नहीं समाए। अपने कैमरे में खुद उन्होंने भीड़ को कैद किया। जिससे यह लगा की सभा मे उमड़ी भीड़ उनको सुकून दे गयी। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत विधायक सैलाना के नेतृत्व में आयोजित इस महंगाई हटाओ जनआक्रोश रैली ने उनका कद भी पीसीसी चीफ की निगाह में और अधिक बढ़ा दिया है। जिले में कांग्रेस समर्थित दो विधायक हैं जिन की महती भूमिका भी इस सभा को सफल बनाने में रही है। सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत एवं आलोट विधायक मनोज चावला अपनी टीम के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार भिड़े हुए थे, वहीं इनके साथ आलोट के कांग्रेस नेता विरेन्द्र सिंह सोलंकी जो जावरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दावेदार माने जा रहे हैं उन्होंने भी भीड़ जुटाने में अपनी ताकत लगाकर आलोट जावरा का वजन नाथ के सामने बढ़ाया है।
2023 के होने वाले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस अब सक्रियता के साथ मैदान में उतरती दिख रही है। सभा के पहले कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठके भी की जिससे यह दिखाई दे रहा है कि वे एक बार पुनः मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के मूड में आ गए हैं ।
उधर भाजपा कमलनाथ की सभा को हल्के में लेते हुए कहती दिखाई दे रही है यह भीड़ चुनाव परिणाम को प्रभावित करने वाली नही है। खेर यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन जिले मैं कमलनाथ के दौरे ने कांग्रेस को संजीवनी दी है। यदि कांग्रेसी गुटों में ना बिखरी व एकजुट रहे तो जिले में कांग्रेस का दबदबा रह सकता है। आलोट विधायक मनोज चावला बताते हैं कि प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है क्योंकि जनता बुलडोजर नहीं विकास चाहती है जो सिर्फ कमलनाथ जी जैसे अनुभवी नेता ही करवा सकते हैं। सभा में मौजूद थे इस बात का स्पष्ट संदेश दे रही है कि जनता पुनः कांग्रेस सरकार चाहती है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल धुर्वे भी नाथ की सभा को कांग्रेस के लिए सकारात्मक परिणाम वाली बता रही है। धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस को कमलनाथ के अनुभव का लाभ लेना चाहिए। व्यक्तिगत स्वार्थों को त्याग कर सभी को सिर्फ पार्टी के लिए काम करना चाहिए क्योंकि जनता कांग्रेस को उम्मीद की नजरों से देख रही।
बता दे जिले में कुल 5 विधानसभा सीट है जिसमें भाजपा 3 सीटों पर व कांग्रेस 2 सीटों पर काबिज है।
पूर्व सीएम कमलनाथ की रतलाम सभा में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस को दी संजीवनी बड़ावदा/रतलाम
।शिरीष सकलेचा

![]()