ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत, व तीन लोग गंभीर

0
IMG-20220424-WA0007.jpg

IMG-20220424-WA0007.jpg

 

 दमोह – दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप पंडा गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से ड्राइवर सहित चार लोगों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है, जानकारी अनुसार घटना देर रात्रि की बताई जा रही है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि कुम्हारी मार्ग की ओर से वापस बांदकपुर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक की मौत हो गई है. तीन घायल है। वही घटना की जानकारी मिलते ही बांदकपुर चौकी प्रभारी सौरभ शर्मा, आरक्षक प्रदीप तिवारी, और डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी ली है. मृतक का नाम मनीष यादव बताया जा रहा है पुलिस फिलहाल पूरी घटना की जांच में जुटी हुई.

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!