जिला चिकित्सालय में दस्त और उल्टी से पीड़ित महिला की मौत, लापरवाही का लगाया आरोप।

0
1650726456312.jpg

1650726456312.jpg

जिला चिकित्सालय में दस्त की शिकायत के चलते उपचार हेतु भर्ती 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नयेगांव निवासी उजरिया बाई, पति नवलराम आयु 55 वर्ष की को शुक्रवार को रात लगभग 11 बजे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, परिजनों ने बताया कि महिला को उपचार हेतु भर्ती तो कराया गया था किंतु जिला चिकित्सालय में उचित उपचार नही होने के कारण महिला की शनिवार को शाम लगभग 4 बजे मौत ही गई।

 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों के द्वारा ठीक से देखरेख एवं बेहतर इलाज नही किये जाने के कारण मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि पीड़िता महिला को दस्त की शिकायत होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां सिर्फ नर्सो के भरोसे ही उपचार चल रहा था, कोई डाक्टर तक मरीज को देखने नहीं आए और आज महिला मरीज की आज मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए डाक्टरों की लापरवाही पर कार्यवाही की मांग की है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!