त्रिदेव प्रशिक्षण पर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न।

0
1650727534738.jpg

1650727534738.jpg

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जिला प्रशिक्षकों की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी में आयोजित की गई। जिसमें सोशल मीडिया के संभागीय प्रभारी अभिषेक दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने भाजपा विचार व कार्यपद्धति के बारे मे अवगत कराया, उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है और सदैव प्रथम रहेगा। भाजपा ध्येयवादी कार्यकर्ताओ पर आधारित सबंल जन संगठन है एवं एकमात्र ऐसा दल है जिसका कभी कोई विभाजन नही हुआ। भाजपा जाति, क्षेत्र, भाषा एवं परिवारवादी राजनीति को सफलतापूर्वक टक्कर देने वाली राष्ट्रवाद की पहरी पार्टी है। भाजपा मूलतः कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यपद्धति में टीम भावना के साथ साथ बूथ से लेकर उपर के स्तर तक सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही संगठन खड़ा करना प्राथमिकता रही है। वही पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन ने हमारा व्यवहार के विषय में अपनी बात रखी उन्होने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी भारत की ही नही विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। अपनी पार्टी की अनेक विशेषताऐं है इसलिये हमारा व्यवहार भी अच्छा आत्मीयतापूर्ण व्यवहार, परिवारभाव होना चाहिए। हम अच्छे व्यक्तियों के संपर्क में हो एवं एकत्रित रहकर किसी भी कार्य की शुरूआत संगठन में करना चाहिए और संगठन के हर व्यक्ति का महत्व होना चाहिए। हम समाधान बने समस्या नही हमे एक अच्छा सैनिक होना, कार्यकर्ता होना एवं जनता के हितार्थ हेतु मित्र तथा मार्गदर्शक होना चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बूथ में अनुकरणीय कार्यो से अवगत कराते हुए कहा कि अपने बूथ को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाना है एवं बूथ पर सभी जाति, धर्म मत- पंथ के अनुसार रचना कर सहज सम्पर्क का प्रयास करना है। अलग अलग कार्यक्रमों, अभियानों मे बूथ समिति के लोगों को जोड़ने का प्रयास करना है। बूथ समिति या पन्ना समिति में महिलाओं की पर्याप्त सहभागिता हो साथ ही उन्हे सक्रिय बनाने का प्रयास हो। अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को जोड़ने व सक्रिय बनाये रखने के लिए सतत् प्रयास किया जाना है। बूथ समिति की बैठक हर माह के अंतिम रविवार में करनी चाहिए एवं बूथ समिति की बैठक करते समय एक कार्यवाही रजिस्टर पर बैठक के निर्णय लिखना और उपस्थित कार्यकर्ताओ के हस्ताक्षर कराना इस कार्य की चिंता बूथ का अध्यक्ष/महामंत्री अनिवार्य रूप से करेगा। अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए अभिषेक दुबे ने सोशल मीडिया के कार्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सोशल मीडिया में तत्थों के साथ किसी भी पोस्ट को शेयर करना है। सोशल मीडिया पर भाजपा म.प्र. और शीर्ष नेतृत्व के ट्विटर, फेसबूक आदि पर जुड़ना, फालो करना भाजपा नेतृत्व के द्वारा की जा रही पोस्टों को शेयर करना एवं मतदान केन्द्र तक पहुॅचाना है। बूथ समिति और पन्ना समिति का व्हाटसएप्प ग्रुप बनाना और दूसरे व्हाटसएप्प ग्रुप बूथ के सामान्य मतदाताओं का बनाना साथ ही स्मार्टफोन धारकों की सूची बनाना जो बूथ समिति के अलावा अपने बूथ पर रहने वाले मतदाताओं की होनी चाहिए।कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री अनुराग गुप्ता एवं आभार मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्रा ने व्यक्त किया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!