IMG_20230424_195502.jpg

IMG_20230424_195502.jpg

नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष  पोरवाल  मंगलवार को  करेंगे पदभार ग्रहण

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली

रतलाम /  शिरीष सकलेचा

राज्य सरकार द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)  अशोक पोरवाल 25 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि नवनियुक्त आरडीए अध्यक्ष श्री पोरवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर भाजपा की वाहन रैली शाम 4 बजे डॉ.अम्बेडकर भवन परिसर मैदान से आरंभ होगी। यह रैली लोकेन्द्र भवन मार्ग, महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यु , दिलबहार चौराहा, फ्रीगंज, दो बत्ती चौराहा, न्यु रोड़, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा होते हुए छोटु भाई की बगीची समता शीतल पैलेस पहुंचकर विसर्जित होगी। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, आकाश विजयवर्गीय (इंदौर),पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होगे। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है | यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी निलेश बाफना ने दी |

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!