बुलडोजर से डरकर किसने किया सरेंडर जाने ?

0

विधायक मनोज चावला व जैन पत्रकार संघ अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने भी जताई नाराजगी—–
सरसी के भंवरलाल चत्तर की मौत के बाद सर्वत्र पहली आक्रोश की आग,अंततः सरेंडर किया दिनेश कुशवाहा ने
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा।
तहसील के सरसी गांव के जैन समाज के भंवरलाल की मनासा में हुई हत्या के घटनाक्रम से पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है ।जैन समाज ने भी नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए मनासा एसपी व टीआई से चर्चा करते हुए जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी । आलोट क्षेत्र के विधायक मनोज चावला ने भी पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है उधर मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण सरकार द्वारा गंभीरता से लिया गया जिसके चलते आरोपी को चेतावनी दी गई थी कि यदि वह शनिवार शाम तक अपने आप को सरेंडर नहीं करेगा तो बुलडोजर चला दिया जाएगा। बड़ी संख्या में पुलिस बल आरोपी कुशवाह के घर पहुंच गया था। बताया जाता है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर भी पहुँच चुका था ।जिसके बाद आरोपी ने इस चेतावनी के बाद पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।
ज्ञात हो कि विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरसी की सरपंच श्रीमती पिस्ताबाई चट्टर के बड़े पुत्र भंवरलाल चत्तर की लाश 19 मई को मनासा के रामपुरा रोड पर मिली थी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं फोटो से यह जानकारी सामने आई कि मनासा के भाजपा के पूर्व पार्षद के पति दिनेश कुशवाहा द्वारा मृतक के साथ मारपीट की गई थी जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई थी वीडियो वायरल होने के बाद ही कई सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों ने इसका बड़े शब्दों में विरोध किया है वही क्षेत्रीय विधायक मनोज चावला ने भी पुलिस महानिदेशक और अन्य आला पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर इस प्रकार इस प्रकार सामाजिक सोहद्रता बिगाड़ने वाले दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!