कंजर समाज के अरविंद हाड़ा ने आम जनता से क्या की अपील, जाने।

0
IMG_20221222_141458.jpg

IMG_20221222_141458.jpg

अरविंद हाड़ा ने आम जनता से की अपील, कंजरो द्वारा नकली सोने के नाम पर की जा रही ठगी से रहे  सावधान

 शिरीष सकलेचा। बड़ावदा

पिछले कई दिनों से राजाखेड़ी उकेड़िया मैं लोग नकली सोने की ठगी के शिकार रहे हैं। जबकि  कंजर समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा समाज सुधार के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं । मध्य प्रदेश कंजर सुधार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद हाड़ा कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश देते हैं की लोगों के पास सोने के खजाने नहीं है नही इन लोगों के पास सोना बनाने की फैक्ट्रियां हैं उसके बाद भी लोग नकली सोने के शिकार हो जाते हैं। साथ ही जो सस्ते दामों पर नकली सोना खरीदते हैं वह भी अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। हाड़ा ने बताया आज के युग में कंजर  समाज के बेटे बेटियां अच्छे स्कूलों में जा रहे हैं साथ ही कुछ लोग इस प्रकार का अपराध  करके समाज को प्रदूषित करने का काम कर रहे हैं ।उससे मन को बड़ी पीड़ा होती है ।हम आए दिन सरकार से समाज के लिए लड़ते रहते हैं  जब कभी गांव का नाम अपराध की श्रेणी में हैडलाइन बन जाता है मन में बड़ी ही शर्मिंदगी महसूस होती है। हाड़ा ने  सभी प्रदेश के निवासियों से भाई बहनों से प्रिंट मीडिया के माध्यम से  निवेदन है कि आप किसी के झांसे में ना आए अपनी मेहनत और परिश्रम पर विश्वास रखें झांसा देने वाले लोगों का आप तो शिकार होते ही हैं साथ ही हमारी समाज के पढ़े-लिखे युवा का मनोबल भी गिरता है  व बदनामी होती है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!