मतदाता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
देवरी -पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी में हुआ मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिसमें महाविद्यालय संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने लोकतंत्रात्मक गणराज्य के लिए मतदान की महत्वता पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान के प्रति हम सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ही हम एक योग्य व्यक्ति का चुनाव कर सकते हैं अतः योग्य व्यक्ति आगे चलकर हमारे हितों की रक्षा करता है, इसी तारतम्य में महाविद्यालय के प्रांगण में वरिष्ठ व्याख्याता श्री भगवत शरण सेन ने महाविद्यालय स्टाफ सहित सभी छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाई । कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री संतोष कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम में एनएसएस की छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अंजू पाठक सहित महाविद्यालय स्टाफ से प्रतिभा पांडे ,नीलम सोनी, शुभा जैन ,जितेंद्र भटेले, परितोष सोनी, कपिल सोनी, प्रशांत साहू, आशुतोष उपाध्याय ,संदीप दुबे, योगेंद्र राजपूत, सुनील दुबे ,योगेश पाठक ,नौशाद खान आदि उपस्थित रहे ।
![]()

