देर रात तक देवी जागरण में झूमे लोग, कलाकारों को किया गया सम्मानित।

0
98744637f93a4503aa2aa745a7712454.jpg

98744637f93a4503aa2aa745a7712454.jpg

अंकुर राय सिलौड़ी: पाली वीरासन देवी मंदिर परिसर में मां वीरासन देवी समिति की ओर से शुक्रवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा। कार्यक्रम के शुभारंभ में आयोजन समिति द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसके बाद गायिका शहनाज अख्तर ने गणेश वंदना के गीत गजानन आ जाओ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने देवी गीत- , श्रंगार माई कर रही, चढ़ गया भगवा रंग.चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., मइया का चोला लाल-लाल.. सहित अन्य गीतों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समेत देवी गीतों का सिलसिला रातभर जारी रखा। तथा श्रोताओं को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने भगवान शिव, राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।इस कार्यक्रम की व्यवस्था में पुलिस,राजस्व विभाग,स्वास्थ विभाग की विशेष भूमिका थी कार्यक्रम का संचालन में डॉ प्रशांत राय,रोड ठेकेदार बडगैया जी,दिलीप दुबे पूर्व विधायक सिहोरा,अनिल बागरी,दुर्गेश रजक,मनीष बागरी,शिवम अवस्थी,विजय राय, आदि का सहयोग सराहनीय रहा

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!