दो घरों में चोरी की वारदात होने पर एसडीओपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।
दमोह जितेन्द्र राठौर – नोहटा थाना अंतर्गत बनवार चौकी मुख्यालय में रविवार सोमवार की रात के समय चोरों ने गांव में दो घरों को निशाना बनाया। परिजन सोते रहे और दोनों घरों से चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब ढाई लाख रुपए की चोरी कर ले गए। एक ही गांव में दो घरों में चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही घटना के दूसरे दिन एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जांच पड़ताल की और दोनों पीड़ित परिवारों के बयान भी लिए। हालांकि घटना के दूसरे दिन भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में एसडीओपी अशोक चौरसिया ने बताया कि अमोल सिंह पुत्र रामचरण के मकान में चोर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी एक लाख रुपए सहित पेटी में रखे आभूषण एवं डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ले गए। वही गांव के ही देवीसींग पुत्र पहाड़ी सींग के मकान को भी निशाना बनाया गया है,जहाँ मकान का ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र,मोबाइल एवं चार हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए है। सोमवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो उन्हें घर में सारा सामान बिखरा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की डॉग स्कॉट और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्रित किये है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस लगातार अज्ञात चोरों की पतासाजी करने में जुटी है,जल्द से जल्द चोरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही एक ही गांव में दो घरों में हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में चोरी की वारदातों से भय का माहौल है।
![]()

