राजनेताओं से ये किया आव्हान।

0
IMG_20220427_194900.jpg

IMG_20220427_194900.jpg

रतलाम में पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया आव्हान

 राजनेता अपना जन्मदिन चौराहे पर नहीं मां बाप  के साथ देवालय पर  मनाएं

रतलाम/बड़ावदा
शिरीष सकलेचा
 रतलाम में इन दिनों सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा भक्तों के मन को छू रही है पंडित मिश्रा शिव पुराण कथा के दौरान आमजन को प्रेरणास्पद संदेश भी दे रहे हैं जो लोगों को गले उतरते नजर आ रहे हैं। बुधवार को कथा के दौरान  लगभग साढ़े लाख लोगों की भीड़ ने रत्नपुरी में एक नया इतिहास रच दिया।
    इस अवसर पर पंडित मिश्रा ने कहा कि बच्चों को कार नहीं संस्कार दिलाओ अच्छे संस्कार ही उसकी जीवन नैया पार करेंगे और मां का यह कर्तव्य बनता है कि वह बच्चे को ऐसे संस्कार दें कि तू मंदिर जाएगा तभी रोटी खाएगा”।
   पंडित  मिश्रा ने राजनेताओं से आव्हान  किया  कि वे अपना जन्मदिन चौराहे पर नहीं अपने घर, अच्छे देवालय या पवित्र स्थान पर मां-बाप की उपस्थिति में मनाए क्योंकि जिस मां-बाप ने पैदा किया है यदि वह जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं है तो आपका बर्थडे निरर्थक है। जन्मदिन पर केक काटो किंतु केक को चेहरे पर मलना या लगाना कितना गलत है । किटी पार्टी या कोई भी पार्टी आयोजन हो तो आयोजन के पूर्व कुछ समय के लिए हरि स्मरण का जाप करो । पंडित मिश्रा ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जितना दुख झेलेगा उतना ही निखरता है जिस प्रकार इलायची की कुटाई होने पर उसकी सुगंध बढ़ती है उसी प्रकार यदि सास अपनी बहू को कुछ भी बोलती रहें बस बहु चुप रहे वह जितना कम बोलेगी  उतना ही उसका जीवन निकलेगा । शिव पुराण में पार्वती चरित्र कहता है कि आपके सामने वाला आडा टेढ़ा बोले, गालियां दे, भला बुरा कहे कहने दो, उसे जो चाहे करने दो आप कुछ मत बोलो  यह मोन ही  जीवन में निखार लाएगा । प्रवचन में में आपने कहा कि साधु संत और कथाकार गुरु के रूप में चेले का जीवन निर्मल करके उसे परमात्मा के सुपुर्द कर देता है जिस प्रकार महिलाएं अपने पति एवं बच्चों से स्नेह एवं प्यार करती है ठीक इसी प्रकार भगवान शंकर से दिल लगा लो देवादी देव महादेव आप को सुखी संपन्न कर देंगे सिर्फ 15 मिनट ही किसी मंदिर में जाकर भगवान के हो जाओ तो भगवान भोलेनाथ आप का बेड़ा पार कर देंगे । कथा प्रारंभ होने के पूर्व आयोजन समिति के सदस्य रविंद्र पाटीदार  कल्याणी पाटीदार मनीष राठौर, प्रदीप उपाध्याय तथा परिवारजनों ने पोथी पूजन किया ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!