कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पं. जवाहरलाल नेहरू पुष्पांजलि अर्पित कर किया पुण्य स्मरण।

0
IMG-20210527-WA0114

आशीष जैन सागर

सागर / भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि को कांग्रेसजनो ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया। जहाँ
कांग्रेसजनो ने म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता में योगदान और कृतज्ञता व्यक्त कर स्वर्गीय पं. जवाहरलाल नेहरू जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया । म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था जिसके फलस्वरूप आज भारत शक्तिशाली है और बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के नाते पं. जवाहरलाल नेहरू जी की दूर दृष्टि और सफल नीतियों के परिणामस्वरूप आज भारत आजादी के 60 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी देश की एकता और अखण्डता तथा भाईचारा फल फूल रहा है । उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में कूदने के बाद अंग्रेजों की प्रताड़ना और जेल भोगना पं. जवाहरलाल नेहरू जी का सच्चाई, समाज सेवा और देष प्रेम को दर्शाता है जिसकी प्रेरणा लेना ही हमारी स्वर्गीय पं. जवाहरलाल नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजति होगी । कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष शरद राजा सेन,सेवादल नेता विजय साहू, प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश राय,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, असंगठित कांग्रेस के सचिव मुकेश खटीक आदि ने स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के बच्चे कभी नहीं भूल पायेंगे कि उन्हें स्वर्गीय पं. जवाहरलाल नेहरू जी जैसे चाचा कि कमी होने का दुःख है । 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!