भाजपा मंडल कुंडा की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित।

बुध्दनाथ चौहान की रिपोर्ट
भाजपा का कार्यकर्ता हनुमान है – पं.रमेश दुबे जी
चौरई – भाजपा मंडल कुंडा की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षविधायक पं.रमेश दुबे जी ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि कुंडा मंडल शिशु से यौवन अवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है। जिस विचारधारा को आत्मसात करते हुए वर्षो पहले राजनीति की यात्रा प्रारंभ किया है आज वह हम देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बदलाव होते हुए देख रहे है। चरैवेति चरैवेति का मंत्र एकात्म मानववाद को लक्ष्य मानते हुए अंत्योदय कार्यक्रम करते हुए भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने का कार्य करना है। केंद्र प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी ताकत के साथ करना है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हनुमान है जो की अपनी पार्टी जनता की सेवक के रूप में कार्य करता रहता है।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी ने कहा की राष्ट्रवाद को आधार मानते हुए संगठन को बढ़ाने का कार्य करना है। हमे संगठन गढ़े चलो के मूल मंत्र के साथ कार्य करना है।
मंडल प्रभारी जिला मंत्री अरुण चंदेल व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, वरिष्ठ नेता अतरलाल पटेल ने कार्यकर्ताओ को भी संबोधित किया और कोरोना में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओ को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने स्वागत भाषण के साथ सभी का अभिवादन किया।
कार्यशाला में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, वरिष्ठ अतरलाल पटेल, सुरेश शर्मा, लखन पटेल, रामदयाल व्हटवार, बालकराम खनवे, शरद खंडेलवाल, बिस्सु पटेल,बलवंत वर्मा, शिवकुमार दुबे, मनोज भार्गव, छविलाल पुरेन, आनंद भारद्वाज, राजेश शर्मा, संदीप दुबे, दीपक दुबे, जितेंद्र गौतम, मनोज लिल्हारे, महेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, मोहनसिंह वर्मा, धर्मेंद्र पटेल, गुड्डू पटेल, सुरेश चंद्रवंशी, अनिल रघुवंशी, रामकुमार साहू, संजय वर्मा, सारंग रघुवंशी, राजेंद्र संदराम, आनंद शर्मा, राजेश साहू, सौरभ भार्गव, विवेक जैन प्रीतेश दुबे, पवन गोस्वामी सहित समस्त मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्यगण मातृशक्ति कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।
