मनोज चावला ने किससे लिया आशीर्वाद?

0
शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए आलोट विधायक मनोज चावला,लिया आशीर्वाद
 रतलाम।शिरीष सकलेचा
हज़ारों , लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र बिंदु, राष्ट्रीय संत प. प्रदीप  मिश्रा सिहोर वाले के मुखारबिंद से रतलाम में आयोजित श्री शिव महापुराण में आलोट के लोकप्रिय विधायक मनोज चावला  गुरुवार को सम्मिलित हुए । कथा में सम्मिलित होकर विधायक मनोज चावला ने प्रदीप जी मिश्रा का पुष्प हार, शाल ,श्रीफल से स्वागत कर आशीर्वाद लिया । वही मनोज चावला ने इस अवसर पर कहा कि भारत देश धार्मिक आस्थाओं का देश है और प्राचीन परंपराओं के अनुसार श्री शिव महापुराण का श्रवण सभी भक्तो को करना चाहिए । इस दौरान विधायक चावला ने देश प्रदेश और विश्व में शांति अमन चैन की मनोकामना भी की । साथ में विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अशोक पांचाल , विधायक प्रतिनिधि पवन मोदी ,किसान नेता नरेंद्र सिंह परिहार , कुलदीप सिंह करवाखेडी , ईश्वर लाल सोलंकी , अभिषेक रावल और साथी लोग उपस्थित थे ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!