प्रयागराज के कलाकार गोटेगांव की धरा पर कर रहे राम लीला का मंचन
- प्रयागराज के कलाकार गोटेगांव की धरा पर कर रहे हैं रामलीला का मंचन
नगर एवं ग्रामीण वासियों को रामलीला के माध्यम से बांट रहे राम रस
इमरान खान गोटेगाव
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में श्रीधाम दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन समिति के माध्यम से किया जा रहा है वही विगत 20 वर्षों से तहसील परिसर में मां की स्थापना श्रीधाम दुर्गा उत्सव समिति द्वारा की जाती है शारदीय नवरात्र मैं भक्ति में माहौल बनाते हुए गोटेगांव तहसील परिसर मैं रामलीला का मंचन किया जा रहा है इस रामलीला का उद्देश है गोटेगांव एवं क्षेत्र के घर-घर तक राम की समरसता को पहुंचाना है आज की आधुनिक युग में वही इंटरनेट का चलन है टीवी का प्रचलन है इस युग में भी आज रामलीला के माध्यम से लोगों तक हरिओम तुलसीकृत रामायण रामलीला मंडल प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम सियावर रामचंद्र संपूर्ण जीवन शैली से अवगत कराया जा रहा है भगवान ने किस प्रकार इस धरती पर अवतार लिया है और साथ ही भगवान ने जो संपूर्ण सृष्टि को एक मर्यादा का संदेश दिया है उसी मर्यादा के संदेश को यह रामलीला अब नगर वासियों को अपने किरदार के माध्यम से बता रही है रामलीला के अध्यक्ष शिवम मिश्रा बताते हैं कि इस रामलीला का आयोजन हमारे पूर्वजों से किया जा रहा है आज उसी परंपरा को हम युवा पीढ़ी भी बरकरार निभाते चले जा रहे हैं जहां जब जैसे भगवान की लीलाओं का बखान करने का मौका मिलता है हम उस मौके को गवाते नहीं हैं और तुरंत भगवान की समरसता में जीवन शैली को लोगों के बीच तक ले जाने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं आज के आधुनिक युग में यह बड़ी बात हो जाती है कि शिक्षित व्यक्ति भी रामलीला का मंचन कर रहे हैं जो स्नातक स्नातकोत्तर की डिग्रियां अपने पास रखे हुए हैं उसके बावजूद भी राम की समरसता को घर-घर पहुंचाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी मंडल के सदस्यों द्वारा गोटेगांव की श्रीधाम दुर्गा उत्सव समिति में रामलीला मंचन कार्यक्रम के आयोजन को प्राथमिकता दी इस कार्यक्रम को आयोजन की प्राथमिकता देना साफ दर्शाता है की श्रीधाम दुर्गा उत्सव समिति के माध्यम से राम की अलख घर-घर तक पहुंचती रहे
![]()

