क्षेत्रीय नेताओ के दवाब में है प्रशासन।
अंकुर राय सिलौड़ी – निर्माणधीन सिलोडी बीजापुरी मार्ग को सिलौड़ी मैन मार्केट से निकलना है। बड़वारा विधायक द्वारा भी बहुत बार पत्र के माध्यम से रोड जल्द से जल्द निकलवाने का अनुरोध किया जिससे क्षेत्रीय ग्राम सीलोडी नेगाई से लगे ग्रामों का विकास हो सके , स्वीकृत मार्ग की स्थिति विगत 4 वर्षों से बहुत खराब है ठेकेदार के द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है जिससे क्षेत्रीय जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है नायब तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को नेगाई में नोटिस जारी किए गए जिससे वहा के गरीब लोग अपने अपने मकान तोड़ कर अतिक्रमण हटा लिए लेकिन नेगई गांव के बड़े नेता,पैसे वाले लोग अभी तक1 माह से अधिक हो गए लेकिन जगह नहीं खाली किए आखिर इन्हे सपोर्ट कोन अधिकारी कर रहा है वही सिलौड़ी से अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई क्या नियम कानून सिर्फ गरीबों के लिए है प्रशासन के इस रवैया से आम जनता में आक्रोश देखा गया नेगई ग्राम के अंदर वाहनों के जाम के कारण जनता को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है यदि कोई इमरजेंसी में एंबुलेंस फस जाए तो निकलना नामुमकिन है प्रशासन द्वारा 4 से 5 माह पहले भी रोड की नपाई की गई थी लेकिन उसके बाद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई।
![]()

