2 मई को कौन दिखाएगा अपनी बल्लेबाजी के जलवे?
2 मई को दिल्ली में अपनी बल्लेबाजी के जलवे दिखाएंगे 22 वर्षीय विजय सिंह राठौर
रतलाम
शिरीष सकलेचा
प्रतिभाओं को यदि समय-समय पर उचित मार्गदर्शन व सभी का सहयोग मिलता रहे तो वह वक्त आने पर अपनी प्रतिभा से हर किसी को रूबरू करा ही देते हैं । प्रतिभा भले ही गांव में हो लेकिन यदि उसमें अपने हुनर को निखारने का जुनून हो तो वह इस भ्रम को भी दूर कर देते हैं कि गांव में रहने वाले कुछ नहीं कर सकते। जी हाँ ऐसा ही कुछ कर दिखाया है रतलाम जिले के जावरा तहसील के कंसेर गांव के विजय सिंह ने। दरअसल विजय सिंह को क्रिकेट के प्रति कुछ ज्यादा ही लगाव है। वे गांव में जहां भी क्रिकेट का खेल होता है खेलने पहुंच जाते हैं। उनका यह शौक एक दिन मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में उन्हें शामिल करवा देगा खुद उन्हें भी नहीं पता था लेकिन जब उनका सिलेक्शन मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ तो वे खुशी के मारे झूम उठे। गांव
वासियों को उनके मध्य प्रदेश टीम में चयन होने का समाचार मिला तो वे भी खुशी के मारे पागल हो गए ।22 वर्षीय विजय सिंह राठौर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने विजय दीक्षित को अपना कोच बना कर जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लिया था ।जिसमें उपविजेता बने थे। इसी आधार पर उनका चयन टॉप 11 में हुआ ।विजय सिंह 2 मई को दिल्ली के स्टेडियम में होने वाली स्टेट क्रिकेट लीग में अपने बल्लेबाजी का जलवा दिखाएंगे। विजय सिंह को बल्लेबाजी का शौक है ।विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि मेरे जीवन का एक बड़ा सपना पूरा हो रहा है। मेने तीन साल से कड़ी मेहनत की है मैं इसी तरह और आगे खेलने के लिए जाने के लिए दिन रात एक करूंगा।
![]()

