जल संकट से है परेशान तो इन हेल्पलाइन नंबर पर कराएं शिकायत दर्ज।
Bhumika Bhaskar April 29, 2022 0
झाबुआ जिले में शहरी एवं ग्रामीण
क्षेत्र में पेयजल संकट के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी
संजय पी.लोढ़ा। झाबुआ
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले की सभी नगरपालिका क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल संकट के निवारण हेतु कन्ट्रोल रूम के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए आदेश जारी किए है। इनके मोबाईल नंबर को हेल्पलाइन के रूप में मान्य किया गया है।
शहरी क्षेत्र नगर पालिका में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कन्ट्रोल रूम के लिए प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जलप्रदाय अधिकारी/ कर्मचारी को भी जिम्मेदारी दी गई है।
नगरीय निकाय के लिए:
——-
जिसमें नगर पालिका झाबुआ में प्रभारी के रूप में धीरेन्द्र रावत जिनका मोबाईल नंबर 7222955182, इनके साथ जल प्रदाय कर्मचारी आयुष यादव उपयंत्री प्राची इंफ्रास्ट्रक्चर
जिनका मोबाईल नंबर 9770501362 को संलग्न किया गया है। पेटलावद नगर पालिका में प्रभारी के रूप में दिलीप वास्कले उपयंत्री मोबाईल नंबर 9589118991 है। इनके साथ जल प्रदाय कर्मचारी मोहन राठौर मोबाईल नंबर 7400771491 को संलग्न किया गया है। नगर पालिका परिषद थांदला मे योजना प्रभारी पप्पु बारिया उपयंत्री जिनका मोबाईल नंबर 8770976920 है । इनके साथ जल प्रदाय कर्मचारी राकेश एसएमसी इंफ्रास्ट्रक्चर
मोबाईल नंबर 7828116062 को संलग्न किया गया है। नगर परिषद राणापुर में योजना प्रभारी के रूप में अर्पित हटिला उपयंत्री मोबाईल नंबर 9171119200 इनके साथ जल प्रदाय कर्मचारी दिनेश भाबर मोबाईल नंबर 9685592922 को संलग्न किया गया है। नगर परिषद मेघनगर के लिए प्रभारी अधिकारी सुरेश गणावा उपयंत्री मोबाईल नंबर 9098698749 है। इनके साथ जल प्रदाय कर्मचारी धमेन्द्र पंचाल जिनका मोबाईल नंबर 9179163039 को संलग्न किया गया है। आमजन पेयजल से संबंधित शिकायत/सहायता यहां प्राप्त कर सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए :
——
ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें जनपद पंचायत झाबुआ में प्रभारी अधिकारी महेन्द्र मावी सहायक ग्रेड- 3 मोबाईल नंबर 9993543920, जनपद पंचायत रामा के लिए विक्रम पारगी सहायक ग्रेड-3 मोबाईल नंबर 9098112009 एवं सुनिल तिवारी सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी इनका मोबाईल नंबर 8319228812 है। जनपद पंचायत राणापुर के लिए खुमानसिंह बिलवाल ब्लाक समन्वयक इनका मोबाईल नंबर 7999493274 है। इनके साथ करण बिलारे सहायक ग्रेड-3 इनका मोबाईल नंबर 8129595104 है। जनपद पंचायत थांदला नरेश डामोर सहायक ग्रेड-3 इनका मोबाईल नंबर 9425438613 इनके साथ पुष्पेन्द्र नागर लेखापाल जिनका मोबाईल नंबर 9425943769 है। जनपद पंचायत पेटलावद में दिनेश चंदेल हैल्पर पीएचई का मोबाईल नंबर 9826780330 है। जनपद पंचायत मेघनगर में शंकर लाल सोनी सहायक ग्रेड-3 जिनका मोबाईल नंबर 9754201664 इनके साथ कैलाश चंद्र कटलाना सहायक ग्रेड-3 जिनका मोबाईल नंबर 8959523676 है।
उक्त अधिकारी/कर्मचारी पेयजल संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल शिकायत को पंजीबद्ध किया जाकर अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराकर अपने-अपने क्षेत्र की शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।
![]()
About The Author
Bhumika Bhaskar
The Bhumika Bhaskar is a leading Newspaper Media Group in Madhyapradesh and Uttarpradesh . The Bhumika Bhaskar independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad.Bhumika Bhaskar uses modern facilities for news gathering, page composition and printing.

