करकेली मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित।

0
IMG-20210729-WA0122

उमरिया। प्रकाश राजपूत की रिपोर्ट

सतत प्रवास,संवाद संगठन विस्तार के प्राण हैं: दिलीप पांडे

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के निर्देशानुसार करकेली मंडल की प्रथम मंडल कार्यसमिति बैठक जरहा ग्राम में संपन्न हुईl बैठक में उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ ज्ञान सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गयाl करकेली मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह पवार द्वारा स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिवादन किया गयाl वरिष्ठ नेता संग्राम सिंह द्वारा पार्टी कार्य के अनुभवों से नवीन कार्यकर्ताओं को जोड़ा गयाl जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करायाl मंडल के प्रभारी राकेश द्विवेदी ने मंडल का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत कियाl मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी द्वारा संगठन विस्तार की बात कही गईlअंत में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को करणीय कार्य और राजनैतिक जीवन में सावधानी सतर्कता आचरण में सलीनता व्यवहार में मधुरता संवाद एवम प्रवास विषय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए ऊर्जा और उत्साह का वातावरण निर्मित कियाl अंत में कार्यसमिति के सभी सदस्य गण करोना काल में दिवंगत हुई हुत आत्माओं को 2 मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित कियाl कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री तीरथ शाहू ने किया l मंडल कार्यसमिति बैठक में करकेली मंडल के समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुएl

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!