संकुल शिक्षक की मासिक बैठक हुई संपन्न, ली गई समीक्षा।

0
IMG_20220430_172239.jpg

IMG_20220430_172239.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

संकुल शिक्षक की मासिक बैठक हुई संपन्न, ली गई समीक्षा

मड़ावरा – विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत न्याय पंचायत पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में संकुल शिक्षक की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल संकुल संतोष कुमार कुशवाहा ने स्कूल रेडीनेस से संबंधित शैक्षिक कैलेंडर तथा 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन क्रियान्वयन एवं बाल वाटिका पर चर्चा की। रोस्टर आधारित आधार नामांकन/सत्यापन, स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए रैली के आयोजन एवं नामांकन पर विस्तृत जानकारी दी। सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने कहा शत-प्रतिशत नामांकन बेसिक शिक्षा का मूल आधार है जिसे हर स्थिति में हासिल करना सभी का लक्ष्य है। प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के सत्यापन तथा प्राथमिक विद्यालय से स्थानांतरण की स्थिति, हाउसहोल्ड सर्वे एवं बाल गणना की समीक्षा के साथ आउट ऑफ़ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण पर चर्चा की। कायाकल्प के अंतर्गत सभी विद्यालय द्वारा गूगल शीट भरी जाने की स्थिति एवं दीक्षा ऐप के समस्त प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से ससमय पूर्ण करने की स्थिति देखी गयी। प्रेरक विद्यालय बनाने हेतु चर्चा की एवं सभी के सुझाव लिए गए। समय सारणी से विद्यालय का संचालन, उपचारात्मक शिक्षण, खेल अनुदान राशि डीसीएफ स्थिति, छात्र नामांकन पर चर्चा एवं छात्रों की ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग समीक्षा के साथ कायाकल्प 19 पैरामीटर, कम्पोजिट ग्रान्ट उपयोग, खाद्यान्न वितरण स्थिति पर चर्चा व समीक्षा की गयी। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक रख्खूलाल, देशबंधु नरवरिया, सहायक अध्यापक संध्या, नरेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र सोनी, भारत, शिक्षामित्र हाकम सिंह, अनीता तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक अध्यापक नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। आभार व्यक्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार कुशवाहा ने किया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!