विद्यार्थी परिषद जिला डिंडोरी की जिला समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

0
IMG-20220430-WA0115.jpg

IMG-20220430-WA0115.jpg

 

भूमिका भास्कर संवाददाता – अमन सिद्दीकी

डिंडोरी

 

 

अभाविप डिण्डौरी द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं में जिले में प्रथम स्थान , तृतीय स्थान के विद्यार्थियों का स्टडी किट देकर किया गया सम्मान ।

 

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला डिंडोरी की जिला समीक्षा बैठक दिनांक 30/04/22 को संघ कार्यालय रेवा कुंज डिण्डौरी में सम्पन्न हुई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

तथा बैठक में अभाविप डिण्डौरी के द्वारा सत्र 2021 /22 में किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान संगठन संगठनात्मक एवं आंदोलनआत्मक आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं में जिले में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किए विद्यार्थियों को स्टडी किट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अभाविप के प्रांत सह मंत्री सिद्धार्थ गोंटिया का कार्यकर्त्ताओं ने बड़े उत्साह से पुष्पगुच्छ एवं फूल माले से स्वागत किया गया।

इस दौरान , अभाविप महाकोशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, महाकोशल प्रांत के प्रांत सह मंत्री सिद्धार्थ गोंटिया, विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह वैश, जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी , एवं विद्यार्थियों के अभिभावक सहित परिषद के जिले भर सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!