सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या, चाचा को भी गाड़ी से कुचला।

0
IMG_20210528_150758

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के बनेरी गांव में सरपंच के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सरपंच के चाचा को भी आरोपियों ने जीप से कुचलकर मारने की कोशिश की थी लेकिन उसे मारने में सफल नहीं रहे। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला आरोन थाना क्षेत्र के बनेरी गांव का है, जहां सरपंच के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक सरपंच के घर काम करने वाले घरेलू नौकर से विवाद के बाद सरपंच के परिजनों और दूसरे पक्ष के बीच विवाद गहरा गया, जिसके बाद गांव के ही 9 हथियारबंद लोगों ने एक राय होकर सरपंच के चचेरे भाई रामनिवास रावत के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में रामनिवास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसे बचाने आए उसके पिता को आरोपियों ने जीप से कुचलकर मारने की कोशिश की।

आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए, इसलिए आरोपी उन्हें मारने में सफल नहीं हो सके। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपियों ने खुलेआम गांव में दहशत फैलाई। इस मामले में आरोन थाने के एक आरक्षक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आरोन थाने के आरक्षक बलवंत रावत आरोपियों का रिश्तेदार है। आरोप है कि वह उनका सहयोग कर रहा है। लिहाजा इसकी शिकायत के मिलने के बाद एसपी अमित सांघी ने तत्काल आरक्षक को लाइन अटैच कर उसके विरुद्ध जांच के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उनके और उनके सहयोगियों के आर्म्ड लाइसेंस भी सस्पेंड किए जाने की पुलिस ने बात कही है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!