कटनी रेल स्टेशन में 7 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों के साथ सूरत के तीन लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी।

0
IMG-20210622-WA0110

कटनी से राहुल उपाध्याय की रिपोर्ट

कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन पर 7 करोड़ के सोने के आभूषण के साथ तीन लोगों को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा है। मामले की जांच रेल पुलिस कर रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी आरके पटेल ने बताया कि तीनो युवक सूरत से कटनी आये थे रात्रि गश्त के दौरान कटनी रेल्वे स्टेशन में पकड़े गए तीन युवक ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटनी पहुचे थे। जिनके पास आभूषण मिले संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण इन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
कल रात में रेल पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन मामले की जांच करने कटनी पहुंचे साथ ही इनकम टैक्स भी बिल ओर कागजात की जांच कर रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी आरके पटेल ने जानकारी में बताया कि लगभग 14 किलो सोने जेवर कीमत लगभग 7 करोड़ बताई जा रही है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!