मेडिकल कालेज सह हॉस्पिटल की नई डीपीआर बनाकर हो हॉस्पिटल का निर्माण : विवेक बंटी साहू।

0
IMG-20210804-WA0011

बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखी मेडिकल कॉलेज के उन्नयन की माँग

छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के नेता छिंदवाड़ा के विकास के लिए सदैव तत्पर है और जी जान से लगे रहते है। हमारे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलकर मेडिकल कालेज से संलग्न हॉस्पिटल का पुनर्मूल्यांकन कर उसके निर्माण की माँग रखी।उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव,विजय झांझरी और जिला महामंत्री परमजीत सिंग विज साथ थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बेहतर से बेहतर तरीके से उन्नयन का आश्वासन दिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा मेडिकल कालेज भारतीय जनता पार्टी की देन है।मेडिकल कालेज में भाजपा सरकार ने बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया है।भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की पुरानी डीपीआर एवं टेंडर को रद्द कर नया डीपीआर बनाकर नया टेंडर करवाया जाये। जन भावनाओ के अनुरूप पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में आई। दुबारा प्रदेश और जिले के साथ मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार हुआ।

मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था और भी बेहतर बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने उन्नयन की आवश्यकता महसूस हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी से मेडिकल कॉलेज के उन्नयन और सुविधाएं बढ़ाने की माँग जिला भाजपा द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री जी ने जल्द से जल्द उन्नयन का आश्वासन दिया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!