दबंग विधायक देवीलाल धाकड़ के विधानसभा क्षेत्र में किसान हो रहे परेशान।

0
IMG-20210805-WA0133

रिपोर्टर :— भूमिका भास्कर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी
96 69 61 02 58

शासन की योजना सुदूर खेत सड़क योजना में किसानों की हालत खराब ग्राम पंचायत नहीं ले रही किसानों की सुध खेतो मे भरा पानी।

लोकेशन :— गरोठ

   गरोठ :— मामला है गरोठ तहसील की ग्राम पंचायत उदला खेड़ी का जहां पर ग्राम पंचायत उदला खेड़ी द्वारा सुदूर खेत सड़क योजना में उदला खेड़ी से देवरिया रास्ते पर सुदूर खेत सड़क योजना में 3 किलोमीटर सड़क तो बनाई गई लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क के किनारे खाई लगाई गई लेकिन खाई के पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई जिससे किसान राजाराम पिता सूरजमल, गोपी राम पिता  सेवा जी, रतनलाल, चेतराम, आदि किसानों के खेतों में खड़ी प्याज और मक्का की फसलों में पानी भर गया उक्त बात को लेकर किसान ग्राम पंचायत पहुंचे तो पंचायत द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया तब सभी किसानों द्वारा गरोठ जनपद पंचायत सी ई ओ और तहसील दार गरोठ को आवेदन दिया गया एवं अपनी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन आज दिनांक तक ना तो जनपद पंचायत गरोठ द्वारा एवं ना ही तहसीलदार गरोठ द्वारा हमारी सुनी। जिससे हम सभी किसान परेशान हैं, और महंगाई के दौर में जमीन में पानी भरने से हम अपने परिवार का पालन पोषण किस तरह करे यदि 2 दिन के अंदर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो हम सभी किसान और हमारे परिवार के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत गरोठ का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!