कलेक्टर ने संजय गांधी, मैनपुरिया, कनघट्टी, पिपलियामंडी, मल्हारगढ़ व निनोरा वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।

0
IMG-20210825-WA0157

मल्हारगढ़ (राकेश चौहान) की रिपोर्ट

पर्याप्त वेक्सीन उपलब्ध कराने के लिए दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने संजय गांधी उद्यान, मैनपुरिया आश्रम, कनघट्टी, पिपलियामंडी, मल्हारगढ़ एवं निनोरा #वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन सेंटरों पर पर्याप्त वेक्सीन उपलब्ध होना चाहिए। वेक्सीन की कोई कमी नहीं है। सभी लोगों को वैक्सीन लगवाए। अगर वेक्सीन की कमी हो तो तुरंत मंगवाए। इसके साथ ही जिन स्थानों पर वेक्सीन के लिए अधिक भीड़ थी वहां पर एक अलग से वैक्सीनेटर लगवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा है कि सभी सेंटर पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए लाइन में व्यवस्थित लगाकर वैक्सीनेशन लगवाये। कोई भी व्यक्ति बिना वेक्सीन के नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही दिन में भी गांव में मुनादी का कार्य जारी रखें। जिससे लोगों को पता चलता रहे, की वैक्सीन लग रही हैं तथा लोग आसानी से आकर लेकिन लगवा ले।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!