ग्राम ठेंगरहा में ससुर ने अपनी ही बहु से की मारपीट।
राजकुमार यादव की रिपोर्ट
सकुन यादव पति हीरामणी यादव उम्र 35 साल निवासी ठेंगरहा थाना जयसिहनगर जिला शहडोल की रहने वाली है। दिनांक 04 अगस्त को सुबह 06.00 बजें वह अपनी सास बूटी बाई यादव से धान के रोपाई की बात कर रही थी उसी समय उसके ससुर जगदीश यादव आये और सास बूटी बाई को गाली देते हुए कहने लगे की तू क्या जानती है ।तब उसकी सास बोली कि गाली क्यों दे रहे हो तो उसे पशुओं को बांधने वाली रस्सी से मारने लगे बीच बचाव करने दौड़ी बहू को हाथ मुक्के व चप्पल से मारने लगे जिससे वह गिर गई । ससुर खेत चले गये 09.00 बजे रात पुनः आये और बोले की खाना बन गया है तब उसने कहा मारे हैं तो मेरा हाथ नही उठ रहा है तब ससुर जगदीश हाथ मे लिये डन्डे से उसे मारने लगें उसने गुहार लगायी तो सास बूटी बाई बीच बचाव करने दौड़ी।
जिससे फरियादी के दाहिने हाथ की बाँह एवं गर्दन के पास व दोनों पैर तथा सिर तथा सास बूटी बाई के सिर ,गर्दन ,कमर में हल्की चोंटे आयी हैं ।महिला ने अपनी सास बूटी बाई के साथ थाना आकर शिकायत दर्ज करायी है।
