आईटीआई की भूमि हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे: विधायक लारिया।
प्राशु जैन जरुआखेड़ा की रिपोर्ट
जरुवाखेड़ा :क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के द्वारा गुरुवार को जरुआ खेड़ा में स्वीकृत आईटीआई जो कि अभी किराए के मकान में संचालित हो रही है का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें प्राचार्य ने बताया कि शासकीय बिल्डिंग बनाने हेतु आईटीआई के खाते में 10 करोड़ रुपए आ गए हैं लेकिन अभी तक शासन से जो 3 से 5 एकड़ भूमि बिल्डिंग हेतु मिलना है वह नहीं मिली अभी केवल डेढ़ एकड़ भूमि ही संबंधित शाखा को मिली है जिसमें आईटीआई भवन शासन की योजना अनुसार नहीं बन सकता यदि अब तक लगभग 3 से 5 एकड़ भूमि इस बिल्डिंग को नहीं मिली तो यह बिल्डिंग और आईटीआई दूसरी जगह शिफ्ट हो जाएगी और जरुआखेड़ा से आईटीआई कॉलेज चली जाएगी, जिसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने मौके से ही आर आई एवं तहसीलदार से बात की एवं शीघ्र ही मूड़रा जरुआखेड़ा में जो शासकीय भूमि पड़ी हुई है उस पर भवन बनाने हेतु अधिकारियों से चर्चा की वही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि जरुआ खेड़ा में सैकड़ों एकड़ जमीन सरकारी डली है लेकिन चंद लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है यदि शासन इन अवैध कब्जादारों को हटा दे तो ग्राम मे आईटीआई कॉलेज बन जाएगी जो कि भविष्य में अपना बड़ा रूप लेकर हर प्रकार से ग्रामीण एवं नव युवकों के लिए फायदेमंद रहेगी। क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया जी के द्वारा ग्राम में शासन से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन भी कराया गया जिसमें समस्त भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र भर से सम्मिलित हुए।
