डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं सुनील शेट्टी, इस वेब सीरिज में आएंगे नजर

0
raj express 01

NEW DELHI : सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में एक है। सुनील शेट्टी की फैन फॉलोइंग हर जगह है, फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच खबर आई है कि, सुनील शेट्टी अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाले हैं। उन्होंने डिजिटल की दुनिया में भी कदम रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सुनील शेट्टी जल्द ही वेब सीरीज ‘इनविजिबल वुमन’ (Invisible Woman) से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पार एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, वो अपनी आने वाली वेब सीरीज के लिए एक्साइटेड हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “इसके लिए सुपर एक्साइटेड…पेश है हमारी पहली वेब सीरीज़ ‘इनविज़िबल वुमन’ विद द OG एक्शन मैन सुनील शेट्टी और प्यारी ईशा गुप्ता। राजेश एम सेल्वा द्वारा निर्देशित। एक किलर नोयर एक्शन थ्रिलर होगी। Buckle Up, हम अभी शुरुआत कर रहे हैं!”

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!