पृथ्वीपुर उपचुनाव 2021 में भाजपा प्रत्याशी घोषित, जानिए कौन है शिशुपाल यादव।

0
IMG_20211007_100222

आशीष जैन ( विधानसभा उपचुनाव 2021 पर विशेष कवरेज ) : पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव 2021 के लिए आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने युवा चेहरे शिशुपाल यादव पर दांव खेला है। शिशुपाल का मुकाबला कांग्रेस के नितेंद्र सिंह से होगा। शिशुपाल यादव के राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2018 में पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से लड़ा था। चुनाव 44416 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे।

कौन है शिशुपाल यादव


शिशुपाल यादव मूलतः उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के निवासी है और छात्र जीवन से पढ़ाई और राजनीति में इनकी रुचि रही। इन्होंने एम . ए . पी . एच डी तक शिक्षा प्राप्त की है। शिशुपाल यादव 2013 से मध्यप्रदेश की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर राजनीति में सक्रिय है और 2018 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के दिग्जय नेता बृजेन्द्र सिंह राठौर से 7620 वोटों से चुनाव हार गये थे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर 12 अप्रैल 2019 को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। तभी से वे पार्टी में सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे हैं। वर्तमान में शिशुपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!