पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग का महासम्मेलन 16 अक्टूबर को

0
BUSINESS_MARKETING_IMG

SAGAR : राष्ट्रीय पिछडा वर्ग अधिकार संगठन के तत्वावधान मे पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति जनजाति एवं धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग समाजो का प्रादेशिक स्तर का सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक चिंतनार्थ विशाल शिविर का आयोजन सागर रवीन्द्र भवन मे 16 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अधिकार संगठन के संयोजक एवं इस कार्यक्रम के आयोजक रमाकांत यादव ने बताया कि शिविर दो सत्रों में सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक, भोजन अवकाश के बाद दोपहर 2:30बजे से 5:00 बजे शाम तक चलेगा। प्रादेशिक महासम्मेलन चिंतन शिविर में मध्य प्रदेश के समस्त पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के अनुषांगिक 15 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों का उद्बोधन होगा। तत्पश्चात भविष्य की गतिविधियों एवं रणनीति हेतु प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। संगठन राष्ट्रीय महासचिव रवि सोनी ने बताया कि इस महासम्मेलन में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति एवं धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग की समस्त समाजों के प्रमुख भी सम्मिलित होंगे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!