मल्हारगढ़ विधानसभा में मल्हारगढ़ एवं गुजर बरड़िया में खोला जाएगा महत्वाकांक्षी सीएम राइज योजना के तहत विद्यालय।

0
IMG-20211122-WA0266

IMG-20211122-WA0266

मल्हारगढ़ विधानसभा में मल्हारगढ़ एवं गुजर बरड़िया में खोला जाएगा महत्वाकांक्षी सीएम राइज योजना के तहत विद्यालय

मंत्री श्री देवड़ा ने माना मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार, कार्यकर्ताओं से इस सौगात के लिए मंत्री श्री देवड़ा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट:—बापुलाल डांगी

मन्दसौर/भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सीएम राईज योजना के तहत प्रथम चरण के तहत चयनित हुए 275 विद्यालयों की सूची सोमवार को जारी हो गई। इनमें मंदसौर मल्हारगढ़ विधानसभा में भी सीएम राइस योजना के तहत दो स्कूलों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हारगढ़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरबर्डिया में सीएम राइज स्कूल खोला जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रयासों से मिली इस सौगात पर स्थानीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों मंत्री श्री देवड़ा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं मंत्री श्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!