यूरिया ना मिलने से किसानों ने किया हाईवे जाम
गौरझामर से अमित साहू की रिपोर्ट
*नेशनल हाईवे रोड पर किसानों ने किया रोड जाम* *यूरिया नहीं मिलने से किसानों ने किया हाईवे जाम प्रशासन पहुंचा मौके पर रोड जाम होने से हाईवे पर लगी ट्रकों की लंबी लंबी लाइन* गौरझामर- मामला सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के गौरझामर नगर का है जहां किसानों ने किया नेशनल हाईवे रोड केसली चौराहा पर रोड जाम कर रोड पर बैठ गए जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि यूरिया को लेकर यह जाम किया गया है किसानों ने बताया कि हम लोगों को 400 से ₹500 तक की मार्केट से यूरिया बोरी खरीदना पड़ रही है जबकि शासन द्वारा गोदामों और समितियों में यूरिया भेजा जा रहा है वहां से यूरिया ब्लैक में बेचा जा रहा है और हम लोगों को वही यूरिया 400 से ₹500 बोरी बाजार से लेना पड़ रही है और प्रशासन के आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे इससे यही लगता है कहीं ना कहीं आला अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है किसानों ने बताया कि विगत दिनों से यूरिया ना मिलना और जब यूरिया गोदाम में आया तो शनिवार को नहीं बांटा गया और सोमवार को बांटने का आश्वासन दिया गया जब सोमवार की सुबह 4 बजे हम किसान गोदाम के सामने इतनी ठंड में लाइन लगाकर बैठे और जब ऑफिस खुला तो बताया गया कि यूरिया नहीं है तो हम लोगों को ऐसा लगा कि हमारे साथ धोखा किया जा रहा है और ब्लैक में यूरिया खुलेआम दिया जाता है तब जाकर हम सब के साथ अनेकों बार आला अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई तब हम सब किसान मजबूरन रोड पर बैठकर अपनी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं पर हम लोगों को फिर एक बार यह कहकर हटा दिया कि आपको यूरिया दिया जाएगा पर वह भी दो-दो बोरी यूरिया मिल पाया और हम लोगों का पानी चलने से खेत में पोषक तत्व की बहुत जरूरत है पर हम सब के साथ इस तरीके से यूरिया खाद को लेकर आए दिन रोडो पर लाइन लगाकर बैठना पड़ रहा है उसके बाद भी दो दो बोरी है दी जाती हैं जैसे कि ऊंट के मुंह में जीरा जब मौके पर पूर्व एसडीएम अमन मिश्रा पहुंचे तो उन्होंने किसानों को समझाया और रोड को खुलवाया पर किसानों को पर्याप्त यूरिया नहीं मिलने से आज भी आक्रोश में है और उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द यदि यूरिया की पूर्ति नहीं की जाती है तो हम लोगों को मजबूरन फिर से रोड पर आना पड़ेगा वही आज पदभार संभाला नए एसडीएम सीएल वर्मा द्वारा उपज मंडी जहां पर धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया वहां पर कुछ किसानों ने एसडीएम महोदय से अपनी शिकायतें बताएं जिसे लेकर खरीदी केंद्र प्रभारी से उसके विषय में जानकारी ली और धान की नियम अनुसार खरीदी करने का निर्देशन दिया मौके पर प्रशासन का अमला में एसडीएम सीएल वर्मा ,नैब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ,गौरझामर, देवरी, सुरखी पुलिस मौके पर पहुंची वही *इनका कहना है रघुनंदन चतुर्वेदी नायब तहसीलदार प्रशासन द्वारा कुछ खाद दुकानों का निरीक्षण तो कुछ दुकानदार बंद कर कर इधर उधर हो गए उसमें एक दुकान को सील किया गया जो पुलिस थाने के बाजू से है और यदि किसानों की शिकायत यूरिया खाद ऊंचे दाम पर दुकानदारों द्वारा बेचने की आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी* –इनका कहना है डॉ वीरेंद्र सिंह लोधी किसान नेता *यदि यूरिया खाद की पूर्ति नहीं की गई और बाजार में यदि महंगी रेट पर खाद की बिक्री ना रोकी गई तो आगे भी इसी तरह से रोड़ों पर बैठेंगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा*
![]()

