जिले में मिले आज15 नए करोना मरीज

0
Screenshot_2022_0122_191030.png

Screenshot_2022_0122_191030.png

आकाश चक्रवर्ती मोहगांव 

21 जनवरी की शाम 3 बजे से 22 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 15 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन ग्राम पड़रिया नारायणगंज में 28 वर्षीय पुरूष, ग्राम मांगाबेली में 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम मोहगांव में 59 वर्षीय महिला, ग्राम गढी में 25 वर्षीय महिला, ग्राम रमपुरी में 35 वर्षीय पुरूष, ग्राम करेंगावं में 60 वर्षीय महिला, ग्राम उमरिया में 4 वर्षीय बालिका, वार्ड नं. 9 नैनपुर में 17 वर्षीय बालक, वार्ड 13 नैनपुर मे 30 वर्षीय पुरूष, 35 बटालियन ग्वारा में 24 वर्षीय पुरूष, ग्राम लुढिया सेमरखापा में 19 वर्षीय बालक, बडी खैरी में 22 वर्षीय महिला, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मण्डला में 26 वर्षीय पुरूष, आई टी आई रसैयादोना 18 वर्षीय बालिका एवं 19 वर्षीय बालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!